Daily current affairs 31 january 2023 in hindi

Share With Friends

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो Daily current affairs 31 january 2023 in hindi | 31 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स PDF आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि ( डेली करेंट अफेयर्स ) gktoday Current Affairs pdf से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Current Affairs today in Hindi के महत्वपूर्ण  प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं

 इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Utkarsh classes Current affairs 31 January 2023 Pdf के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो

Daily current affairs 31 january 2023 in hindi

Daily Current AffairsClick Here
Weekly Current Affairs QuizClick Here
Monthly Current Affairs ( PDF )Click Here

Q.1 कौनसा गेंदबाज T20I में भारत का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना ?

  • युजवेंद्र चहल

Explain :

  • युजवेंद्र चहल 29 जनवरी 2023 को T20I क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
  • उन्होंने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I के दौरान कीर्तिमान स्थापित किया।

Q.2 किस संगठन ने हाल ही में अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाई ?

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर

Explain :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2023 को एक विशेष डे कवर और 75 रुपये के मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
  • 28 जनवरी 2023 को missionupsc.in दिल्ली के करियप्पा मैदान में 75 वर्ष के स्मरणोत्सव के अवसर पर NCC रैली का आयोजन किया गया। 

Q.3 किस देश ने मिराज 2000 फाइटर जेट का निर्माण किया ?

  • फ्रांस

Explain :

  • मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 

सुखोई 30:

  • यह रूस के सुखोई एविएशन कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एक ट्विन इंजन वाला फाइटर जेट है।
  • रेंज – 3000 किमी
  • अधिकतम गति – मैक 2 (Mach 2)

मिराज 2000:

  • डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित डसॉल्ट मिराज 2000 एक फ्रांसीसी मल्टीरोल, सिंगल-इंजन वाला चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है।
  • रेंज – 1550 किमी
  • अधिकतम गति – मैक 2.2 (Mach 2.2)

Q.4 पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 किस राज्य में आयोजित किए जाएंगे?

  • मध्य प्रदेश

Explain :

  • खेल मंत्रालय ने ऐप लॉन्च की।
  • missionupsc.in इस ऐप के माध्यम से खेलों में भाग लेने वाले एथलीट, कोच, सहायक कर्मचारी और सभी राज्यों के अधिकारी, खेलों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q.5 कुष्ठ दिवस 2023 की सही थीम कौनसी है ?

  • एक्ट नाउ, एंड लेप्रोसी

Explain :

  • यह दिवस जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है।
  • यह कुष्ठ रोग से गुजर चुके लोगों को सराहना देने, इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने और कुष्ठ रोग से संबंधित कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है।

Q.6 भारत ने किस देश को हराकर पहला महिला अंडर-19 T20 विश्व कप जीता ?

  • इंग्लैंड

Explain :

  • अंडर-19 महिला T-20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता।
  • पहली बार भारतीय महिला टीम ICC का कोई टूर्नामेंट जीतने में सफल रही।

Q.7 भारत में, शहीद दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

  • 30 जनवरी

Explain :

  • राष्ट्र ने 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई।
  • महात्मा गांधी की हत्या को चिह्नित करने के लिए हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।
  • 1948 में इसी दिन, नई दिल्ली में स्थित बिड़ला हाउस (अब गांधी स्मृति) में महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी।

Q.8 28 जनवरी 2023 को, केंद्र सरकार ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम बदलकर ________ कर दिया ।

  • अमृत उद्यान

Explain :

  • केंद्र सरकार ने 28 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया।
  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन गार्डन को अमृत उद्यान के रूप में नाम दिया है।

Q.9 पेट्र पावेल 28 जनवरी 2023 को किस देश के राष्ट्रपति बने हैं ?

  • चेक गणराज्य

Explain :

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल 28 जनवरी 2023 को चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बन गए हैं।

Q.10 किस राज्य ने वंचित वर्गों की बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ‘समग्र शिक्षा अभियान’ अभियान शुरू किया है ?

  • उत्तर प्रदेश

Explain :

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने वंचित वर्गों की बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘समग्र शिक्षा अभियान’ अभियान शुरू किया है।
  • अभियान राज्य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर काम करेगा।

Read More :

31 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

30 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी

उम्मीद करता हूं आज की इस Daily current affairs 31 january 2023 in hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ  प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *