अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो Daily current affairs 24 january 2023 in hindi | 24 जनवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि ( डेली करेंट अफेयर्स ) gktoday Current Affairs in Hindi से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Current Affairs today in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं
इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Utkarsh classes Current affairs 24 January 2022 Pdf के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो
Daily current affairs 24 january 2023 in hindi
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
Q.1 बाजरा और जैविक उत्पादों का चौथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 20 जनवरी 2023 को किस शहर में शुरू हुआ ?
- बेंगलुरु
Explain :
- बाजरा और जैविक उत्पादों का चौथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 20 जनवरी 2023 को बेंगलुरु में शुरू हुआ।
- तीन दिवसीय मेले का आयोजन कृषि विभाग और कर्नाटक सरकार द्वारा किया गया।
- यह कृषि और इसके संबंधित क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाने के लिए किसानों और अन्य हितधारकों के लिए एक मंच था।
Q.2 निम्न में से कौन जनवरी 2023 में ‘ऑप्स अलर्ट’ अभ्यास का आयोजन कर रहा है ?
- BSF
Explain :
- सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ‘ऑप्स अलर्ट’ अभ्यास शुरू किया।
- भारत 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
- गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश विरोधी लोगों पर नियंत्रण और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BSF यह अभ्यास कर रही है।
Q.3 किस देश ने सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्चों की मौत की खबरों के बाद यानोमामी क्षेत्र में चिकित्सा-आपात स्थिति घोषित की ?
- ब्राजील
Explain :
- ब्राजील ने यानोमामी क्षेत्र में चिकित्सा आपातकाल की घोषणा की।
- सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्चों की मौत की खबरों के बाद चिकित्सा-आपात स्थिति घोषित की गई।
ऑस्ट्रेलिया:
- राजधानी – कैनबरा
- मुद्रा – ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
- प्रधानमंत्री – एंथनी अल्बनीस
मेक्सिको:
- राजधानी – मेक्सिको सिटी
- मुद्रा – मैक्सिकन पेसो
- राष्ट्रपति – एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर
Q.4 UNESCO विश्व विरासत स्थल के दर्जे के लिए सांस्कृतिक श्रेणी में चराइदेव मोइदम्स को भारत की ओर से नामांकित किया गया। साइट किस राज्य में स्थित है ?
- असम
Explain :
- UNESCO विश्व विरासत स्थल के दर्जे के लिए सांस्कृतिक श्रेणी में चराइदेव मोइदम्स को भारत की ओर से नामांकित किया गया।
Q.5 भारतीय नौसेना ने किस राज्य में, सेना और भारतीय वायुसेना के साथ छह दिवसीय मेगा सैन्य अभ्यास, AMPHEX 2023 आयोजित किया ?
- आंध्र प्रदेश
Explain :
- भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास सेना और भारतीय वायुसेना के साथ छह दिवसीय मेगा सैन्य अभ्यास किया।
- सबसे बड़ा द्विवार्षिक त्रि-सेवा उभयचर अभ्यास ‘AMPHEX 2023’ 17 से 22 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया।
Q.6 जनवरी 2023 में हिमालयन कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन और लद्दाख पर्यटन विभाग द्वारा हिस्टोरिकल स्ट्यंगकुंग विलेज (लद्दाख) में निम्न में से किस उत्सव का आयोजन किया गया ?
- ममानी महोत्सव
Explain :
- HCHF (हिमालयन कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन) और लद्दाख पर्यटन विभाग ने वार्षिक संजातीय ममानी महोत्सव का आयोजन किया।
Q.7 2023 में ISSF शूटिंग विश्व कप के लिए धन के उपयोग का प्रबंधन करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
- ए.के. सीकरी
Explain :
- सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, ए.के. सीकरी को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 2023 में ISSF शूटिंग विश्व कप के लिए धन के उपयोग का प्रबंधन करने के लिए प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है।
Q.8 ‘कोचिंग बियॉन्ड: माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- आर. कौशिक और आर. श्रीधर
Explain :
- आर. कौशिक और आर. श्रीधर द्वारा लिखित ‘कोचिंग बियॉन्ड: माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ नामक पुस्तक का जनवरी 2023 में विमोचन किया गया।
Q.9 निम्न में से किस गैर सरकारी संगठन द्वारा 17वीं वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (ASER), 2022 जारी की गई थी ?
- प्रथम
Explain :
- यह महामारी के दौरान शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करता है।
- ASER 2005 से हर साल आयोजित किया जाता है।
Q.10 जनवरी 2023 में इसके कामकाज की निगरानी के लिए एक निगरानी समिति की नियुक्ति तक खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित में से किसकी सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया है ?
- भारतीय कुश्ती महासंघ
Explain :
- खेल मंत्रालय ने 21 जनवरी 2023 को WFI के कामकाज की निगरानी के लिए एक निगरानी समिति की नियुक्ति तक भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।
23 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
24 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी
उम्मीद करता हूं आज की इस Daily current affairs 24 january 2023 in hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे
Aman Kumar baghnocha Mahnar vaishali