अगर आप सिविल सर्विस परीक्षा या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो Current affairs today 03 January 2023 for upsc in hindi | 03 जनवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि ( डेली करेंट अफेयर्स ) Daily Current Affairs in Hindi से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Current Affairs today in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं ताकि आपको उस प्रश्न से संबंधित समस्त जानकारी मिल सके
इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Utkarsh Current affairs 03 January 2022 Pdf के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो
Current affairs today 03 January 2023 for upsc in hindi
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
Daily Current Affairs Question in Hindi Pdf
Q. 1 जनवरी 2023 में, क्रोएशिया ने EU की सामान्य मुद्रा-यूरो को अपनाया और शेंगेन क्षेत्र में शामिल हुआ। क्रोएशिया किस वर्ष में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था ?
- 2013
Explain :
- क्रोएशिया ने EU की सामान्य मुद्रा-यूरो को अपनाया और शेंगेन क्षेत्र में शामिल हुआ।
- क्रोएशिया ने यूरोपीय संघ (EU) की सामान्य मुद्रा, यूरो को अपनाया और 1 जनवरी 2023 को यूरोप के वीजा-मुक्त यात्रा क्षेत्र ‘शेंगेन क्षेत्र’ में शामिल हो गया।
Q.2 1 जनवरी 2023 को कोरेगांव भीमा की लड़ाई की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई ?
- 205वीं
Explain :
- 1 जनवरी 2023 को कोरेगांव भीमा की लड़ाई की 205वीं वर्षगांठ मनाई गई।
- भीमा कोरेगांव की लड़ाई 1 जनवरी 1818 को पेशवा बाजीराव द्वितीय और ईस्ट इंडिया कंपनी के कप्तान एफ. एफ. स्टॉन्टन के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के बीच लड़ी गई थी।
Q.3 हाल ही में किसने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान संभाली ?
- पंकज मोहन
Explain :
- एयर मार्शल पंकज मोहन ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान संभाली।
- एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 1 जनवरी 2023 को पदभार ग्रहण किया।
- वह पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के स्नातक हैं और जून 1985 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए।
Q.4 हाल ही में, लूला डा सिल्वा ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली ?
- ब्राजील
Explain :
- लूला डा सिल्वा ने तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- उन्होंने 1 जनवरी 2023 को 4 साल के कार्यकाल के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
ब्राजील:
- राजधानी – ब्रासीलिया
- मुद्रा – ब्राजीलियन रियल
- राष्ट्रपति – लूला डा सिल्वा
Q.5 भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा किस शहर में दिसंबर 2023 तक पूरी होने की उम्मीद है?
- कोलकाता
Explain :
- भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो कोलकाता में शुरू होगी।
- भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना दिसंबर 2023 तक पूरी होने की उम्मीद है।
Q.6 केंद्र ने किस राज्य में कलासा-बंडूरी परियोजना को मंजूरी दी है ?
- कर्नाटक
Explain :
- केंद्र ने कर्नाटक में कलासा-बंडूरी परियोजना को मंजूरी दी।
- यह एक बांध है जिसे महादेई बेसिन से माला-प्रभा नदी बेसिन में पानी मोड़ने के लिए बनाया गया है।
Q.7 भारत 1 जनवरी 2023 से वासेनार अरेंजमेंट की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। भारत किस वर्ष अरेंजमेंट में शामिल हुआ ?
- 2017
Explain :
- भारत ने 1 जनवरी 2023 से वासेनार अरेंजमेंट की अध्यक्षता ग्रहण की।
- भारत एक साल के लिए अध्यक्ष पद ग्रहण करेगा।
- 42-सदस्यीय वासेनार अरेंजमेंट एक स्वैच्छिक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है जो पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के हस्तांतरण की निगरानी करती है।
Q.8 हाल ही में,किसने अंतरिक्ष में पहला 54 स्टारलिंक v2.0 उपग्रह प्रक्षेपित किया ?
- स्पेसएक्स
Explain :
- स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में पहले 54 स्टारलिंक v2.0 उपग्रह लॉन्च किए।
- इसे स्पेसएक्स फाल्कन 9 लॉन्च वाहन द्वारा लॉन्च किया गया था।
- उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में लॉन्च किया गया।
Q.9 यह फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है। यह ईरान और ओमान को अलग करता है, फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह संभवतः निम्नलिखित में से किसका वर्णन है ?
- होर्मुज जलडमरूमध्य
Explain :
- हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान की सेना ने ओमान की खाड़ी के तटीय क्षेत्र और होर्मुज के रणनीतिक जलडमरूमध्य के पास अपना वार्षिक ड्रिल शुरू किया है।
Q.10 यह दक्षिणी भारत के उष्णकटिबंधीय पहाड़ों में पाई जाने वाली एकमात्र कैप्रीने प्रजाति है। वे पश्चिमी घाटों के लिए स्थानिक हैं। इसकी IUCN स्थिति लुप्तप्राय है। यहाँ निम्नलिखित में से किस जानवर की बात की गई है ?
- नीलगिरी तहर
Explain :
- हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से एक पहल शुरू की।
02 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
03 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi
डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी
उम्मीद करता हूं आज की इस Current affairs today 03 January 2023 for upsc in hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे