आज आपके लिए 27 October 2022 Current Affairs in Hindi Pdf | Today Current Affairs Questions And Answers in Hindi से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर एवं क्विज के माध्यम से वस्तुनिष्ठ प्रश्न उपलब्ध करवा रहे है जिसमे आपको महत्वपूर्ण दिवस , राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाएं , राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे , नियुक्तियां आदि से संबंधित प्रश्न पढ़ने को मिलेंगे जो आपको आपकी आगामी परीक्षाओ में काम आएंगे |
NOTE 27 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स के वन लाइनर प्रश्नों के साथ साथ क्विज में शामिल टॉप 10 प्रश्नों को भी जरूर पढ़े यह प्रश्न सभी एग्जाम के लिए अत्यंत महत्वूर्ण है
27 October 2022 Current Affairs Pdf in Hindi | For UPSC, SSC, GROUP D, MTS, GD
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
Today Current Affairs Question and Answer in Hindi
Q.1 निम्नलिखित में से किसने फंगल “प्रायोरिटी पैथोजिंस” की पहली सूची के रूप में एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होने वाले 19 फंगस की एक सूची शामिल है ?
- WHO
Explain :
- WHO ने फंगल “प्रायोरिटी पैथोजिंस” की पहली सूची के रूप में एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होने वाले 19 फंगस की एक सूची शामिल है।
- WHO फंगल प्रायोरिटी पैथोजिंस लिस्ट (FPPL) फंगल रोगजनकों को व्यवस्थित रूप से प्राथमिकता देने का पहला वैश्विक प्रयास है।
Q.2 किस देश ने एलिजाबेथ जोन्स को नई दिल्ली में चार्ज डी’एफ़ेयर के रूप में नियुक्त किया है ?
- संयुक्त राज्य अमेरिका
Explain :
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने एलिजाबेथ जोन्स को नई दिल्ली में चार्ज डी’एफ़ेयर के रूप में नियुक्त किया है।
- उन्होंने हाल ही में अफगान पुनर्वास प्रयासों के समन्वयक के रूप में कार्य किया है।
Q.3 विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त्रीकरण सप्ताह मनाया जाता है।
उपरोक्त कथन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से विकल्प सही है/हैं?
- निरस्त्रीकरण सप्ताह पहली बार 1978 में मनाया गया था।
Explain :
- विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त्रीकरण सप्ताह मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य सशस्त्र संघर्ष का समर्थन करने वाली तथा विनाशकारी सामग्रियों को नष्ट करना है।
- निरस्त्रीकरण सप्ताह पहली बार 1978 में मनाया गया था।
Q.4 निम्नलिखित में से कौन सा देश 2023 में 91वीं INTERPOL महासभा की मेजबानी करेगा ?
- ऑस्ट्रिया
Explain :
- 91वीं INTERPOL महासभा 2023 में ऑस्ट्रिया के विएना में होगी।
- 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
Q.5 गुजराती नव वर्ष 26 अक्टूबर को मनाया जाता है। गुजराती नव वर्ष कोअन्य किस रूप में भी जाना जाता है ?
- बेस्तू वर्ष
Explain :
- गुजराती नव वर्ष या बेस्तू वर्ष 26 अक्टूबर 2022 को मनाया गया था।
- गुजराती नव वर्ष को विक्रम संवत 2079 के नाम से भी जाना जाता है।
- घरों को असोपलव तोरण और गेंदे के फूलों से सजाया जाता है।
Q.6 भारत संघ के साथ जम्मू और कश्मीर का विलय दिवस कब मनाया जाता है ?
- 26 अक्टूबर
Explain :
- भारत संघ के साथ जम्मू और कश्मीर का विलय दिवस 26 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- 1947 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत का हिस्सा बनने के लिए इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर हस्ताक्षर किए थे।
Q.7 दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 25 अक्टूबर 2022 को एकमुश्त संपत्ति कर माफी योजना शुरू की जिसका नाम है ?
- समृद्धि
Explain :
- दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 25 अक्टूबर 2022 को एकमुश्त संपत्ति कर माफी योजना “समृद्धि” का शुभारंभ किया।
Q.8 पोलियो टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। विश्व पोलियो दिवस 2022 की थीम क्या है ?
- अ हेल्थिएर फ्यूचर फॉर मदर्स एंड चिल्ड्रन
Explain :
- पोलियो टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
Q.9 कौन अक्टूबर 2022 में अमेरिकी मुद्रा पर प्रदर्शित होने वाला पहला एशियाई अमेरिकी बन गया है ?
- एना मे वोंग
Explain :
- 24 अक्टूबर 2022 को प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार एना मे वोंग अमेरिकी मुद्रा पर छपने वाली पहली एशियाई अमेरिकी बनीं।
- अमेरिकन वीमेन क्वार्टर प्रोग्राम, जो सिक्कों पर महिला अग्रदूतों को विशेषताएं प्रदान करता है, के हिस्से के रूप में वोंग की तस्वीर क्वार्टर डॉलर पर अंकित की गई है।
27 October Current Affairs in Hindi | Daily Current Affairs Questions And Answers in Hindi
Class 12th Chemistry Gk question in Hindi ( 7 ) | रसायन विज्ञान प्रैक्टिस सेट
Physics ( भौतिक विज्ञान ) Objective Gk Questions ( 3 ) And Answers
Top 1000+ General knowledge question ( 12 ) and answer in Hindi
26 October 2022 Current Affairs Pdf in Hindi
यह भी पढ़े –
UPSC STUDY MATERIAL | CLICK HERE |
GENERAL SCIENCE NOTES | CLICK HERE |
NCERT E-BOOK/PDF | CLICK HERE |
YOJNA MONTHLY MAGAZINE | CLICK HERE |
अंतिम शब्द :
आपको हमारी Latest 27 October 2022 Current Affairs Questions and Answers यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें यहां पर आपको सभी विषयों के नोट्स एवं प्रैक्टिस सेट,वन लाइनर एवं ऑब्जेक्टिव प्रश्न, पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और भी बहुत कुछ निशुल्क मिलेगा
अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक हेयर पर क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हम से जुड़ सकते हैं
उम्मीद करता हूं आज की इस 27 October 2022 Current Affairs Pdf in hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे आपको यहां नए-नए प्रश्न पढ़ने को मिलेंगे जिनसे आप अपनी तैयारी कई गुना ज्यादा बेहतर कर सकते हैं
Leave a Reply