Today current affairs in Hindi : हम आपके लिए रोजाना करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न daily Current affairs लेकर आते है 12 July 2022 Current Affairs Objective Question for upsc निशुल्क आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते है आगामी परीक्षाओ की दृस्टि से current affair important questions अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न आपको यही देखने को मिलेंगे करंट अफेयर एक ऐसा विषय है जिसके प्रश्न अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते है
हम आपके लिए 12 July 2022 Current Affairs Objective Question for upsc लेकर आते है उम्मीद करते है आप अपने आगामी परीक्षाओ की तैयारी अच्छे से कर रहे होंगे अगर आपको किसी अन्य विषयो के नोट्स की जरूरत हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये
12 July 2022 Current Affairs Objective Question for upsc | Quiz
Wrong shortcode initialized
11 July 2022 Current Affairs for upsc | Click Here |
10 July 2022 Current Affairs for upsc | Click Here |
Q.1 13 मिलियन नौकरियों के नुकसान के साथ देश का बेरोजगारी दर जून 2022 में बढ़कर _______ प्रतिशत हो गया, सबसे ज्यादा नुकसान कृषि क्षेत्र में हुआ।
- 5.90
- 6.50
- 7.00
- 7.80
Solution:
- 13 मिलियन नौकरियों के नुकसान के साथ देश का बेरोजगारी दर जून 2022 में बढ़कर 7.80 प्रतिशत हो गया, सबसे ज्यादा नुकसान कृषि क्षेत्र में हुआ।
- यह डेटा आर्थिक थिंक-टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा जारी किया गया।
Q.2 जुलाई 2022 में बेंगलुरु में IS4OM का उद्घाटन किसने किया?
- जितेंद्र सिंह
- मनोज सिन्हा
- गिरिराज सिंह
- गजेंद्र सिंह शेखावात
Solution:
- केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 11 जुलाई 2022 को बेंगलुरु में IS4OM का उद्घाटन किया।
- IS4OM का अर्थ ISRO सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल स्पेस ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट है।
Q.3 UDAAN के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन, ________ में IAF सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया गया।
- पुणे
- नई दिल्ली
- जामनगर
- कोच्ची
Solution:
- 10 जुलाई 2022 को UDAAN के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन रजोकरी, नई दिल्ली में IAF सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया गया।
- IAF के Al सेंटर में एक बिग डेटा एनालिटिक्स और Al प्लेटफॉर्म को कमीशन किया गया।
Q.4 T20 इतिहास में, कौन 500 डॉट बॉल फेंकने वाला पहला गेंदबाज बना?
- आवेश खान
- मोहम्मद शमी
- जसप्रीत बुमराह
- भुवनेश्वर कुमार
Solution:
- भुवनेश्वर कुमार T20 इतिहास में 500 डॉट बॉल फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
- उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
- सैमुअल बद्री (383), टिम साउथी (368) और मिशेल स्टार्क (354) के साथ T20I में डॉट बॉल टैली में उनके पास व्यापक बढ़त है।
Q.5 जुलाई 2022 में अमेरिका के बर्मिंघम में 2022 विश्व खेलों में कांस्य पदक जीतकर किसने इतिहास रचा?
- मनीष नरवाल और सिफ्ट कौर समरा
- अभिषेक वर्मा और ज्योति याराजी
- ज्योति याराजी और ज्योति सुरेखा वेन्नाम
- ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा
Solution:
- ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा ने जुलाई 2022 में अमेरिका के बर्मिंघम में 2022 विश्व खेलों में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।
- उन्होंने मेक्सिको के मिगुएल बेसेरा और एंड्रिया बेसेरा को 157-156 से हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पदक जीता।
Q.6 वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 के अनुसार, भारत ________ में पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा।
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
Solution:
- संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2023 में पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा।
- UN के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग द्वारा जारी वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2022 के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या के नवंबर 2022 तक 8 बिलियन, 2030 में लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।
Q.7 जुलाई 2022 में विंबलडन पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
- राफेल नडाल
- दिमित्री मेदवेदेव
- रोजर फ़ेडरर
- नोवाक जोकोविच
Solution:
- 10 जुलाई 2022 को सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने लंदन में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर विंबलडन 2022 पुरुष एकल खिताब जीता।
Q.8 पोलैंड में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र (AATC) में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम को पूरा करने वाले सबसे कम उम्र की व्यक्ति कौन बन गई हैं?
- सत्या पांडेय
- शेफाली राज
- अदिति राजू
- जाह्नवी डांगेती
Solution:
- आंध्र प्रदेश की 19 वर्षीय जाह्नवी डांगेती पोलैंड में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र (AATC) में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गई हैं।
- वह कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से चुने गए 6 व्यक्तियों में से एक थीं।
Q.9 किस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है?
- 04 जुलाई
- 07 जुलाई
- 01 जुलाई
- 11 जुलाई
Solution:
- आम लोगों के बीच बढ़ती जनसंख्या के परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।
- इसकी स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी।
- 2022 के लिए थीम “अ वर्ल्ड ऑफ़ 8 बिलियन: टुवर्ड्स अ रेसिलिएंट फ्यूचर फॉर ऑल – हार्नेसिंग ओपोर्च्युनिटीज एंड एनश्योरिंग राइट्स एंड चोइसेज फॉर ऑल” है।
- जुलाई 2022 में महत्वपूर्ण दिन की सूची:
दिन | आयोजन |
01 जुलाई | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस |
02 जुलाई | विश्व UFO दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस |
04 जुलाई | अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस |
06 जुलाई | विश्व ज़ूनोज दिवस |
11 जुलाई | विश्व जनसंख्या दिवस |
12 जुलाई | विश्व मलाला दिवस |
17 जुलाई | अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस |
18 जुलाई | नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
28 जुलाई | विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस |
29 जुलाई | अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस |
Latest Post :
विश्व के नगरों के उपनाम | Nicknames of Famous Cities in The world
Ncert General Knowledge ( Interior structure of the earth ) Question
General Hindi Class Notes Pdf For Reet 2022 | सामान्य हिंदी क्लासरूम नोट्स
अंतिम शब्द – उम्मीद करते है हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जा रहे नोट्स आपको आगामी परीक्षाओं में काम आएंगे इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी नोट्स/पीडीऍफ़ बिल्कुल फ्री आप डाउनलोड कर सकते है जिसमे Daily current affairs pdf in hindi , Monthly yojna & kurukshetra magazine pdf , Upsc study material, Monthly current affairs pdf, science notes pdf in hindi, Etc.
उम्मीद करते है आज की क्विज में शामिल 12 July 2022 Current Affairs Objective Question for upsc प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे एवं आपकी आगामी परीक्षाओ के लिए रामबाण की तरह साबित होंगे अतः इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें
Leave a Reply