12 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi

12 February 2023 Daily Current Affairs
Share With Friends

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो 12 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi | 12 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स PDF आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि ( डेली करेंट अफेयर्स ) gktoday Current Affairs pdf से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Current Affairs today in Hindi के महत्वपूर्ण  प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं

 इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Utkarsh classes Current affairs 12 February 2023 Pdf के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो

12 February 2023 Daily Current Affairs

Daily Current AffairsClick Here
Weekly Current Affairs QuizClick Here
Monthly Current Affairs ( PDF )Click Here

Q.1 अंतर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

  • 12 फरवरी

Explain :

  • यह हर साल 12 फरवरी को चार्ल्स डार्विन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • उनका जन्म 12 फरवरी 1809 को इंग्लैंड में हुआ था।
  • यह दिन चार्ल्स डार्विन के विज्ञान में योगदान पर केंद्रित है और सामान्य रूप से विज्ञान को बढ़ावा देता है।

Q.2 हाल ही में किस राज्य में नकल विरोधी कानून लागू हुआ है ?

  • उत्तराखंड

Explain :

  • उत्तराखंड के राज्यपाल ने 10 फरवरी 2023 को उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दी।

Q.3 ADB ने किस राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है ?

  • हिमाचल प्रदेश

Explain :

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने हिमाचल प्रदेश (HP) के लिए 130 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
  • इसका उपयोग कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में बागवानी कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

Q.4 वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 किस शहर में आयोजित किया जाएगा ?

  • दुबई

Explain :

  • वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 दुबई में 13 फरवरी 2023 से शुरू होगी।
  • वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 “शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स” की थीम के तहत आयोजित की जाएगी।
  • यह दुबई में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक वैश्विक मंच है।

Q.5 नतालिया गवरिलिता ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। वह किस देश से है ?

  • मोल्दोवा

Explain :

  • मोल्दोवन की प्रधानमंत्री नतालिया गवरिलिता ने 10 फरवरी 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • उन्होंने पूर्व सोवियत गणराज्य में समर्थन की कमी को अपने इस्तीफे का कारण बताया।

Q.6 विश्व यूनानी दिवस किसकी जयंती के रूप में मनाया जाता है ?

  • हकीम अजमल खान

Explain :

  • विश्व यूनानी दिवस 11 फरवरी को हाकिम अजमल खान की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • हकीम अजमल खान एक प्रसिद्ध भारतीय यूनानी विद्वान और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अध्ययन के संस्थापक थे।
  • 2023 का विषय: यूनानी मेडिसिन फॉर पब्लिक हेल्थ

Q.7 कौनसा शहर भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस की मेजबानी कर रहा है ?

  • हैदराबाद

Explain :

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 11 फरवरी 2023 को हैदराबाद में फॉर्मूला ई चैंपियनशिप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • हैदराबाद भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस की मेजबानी कर रहा है।

Q.8 राजेश बिंदल और अरविंद कुमार की नए न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बाद, अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कितनीं संख्या हो गई है ?

  • 34

Explain :

  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की, जिससे शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 की अधिकतम सीमा पर पहुँच गई।
  • सरकार द्वारा 11 फरवरी 2023 को नियुक्ति को मंजूरी दी गई थी।

Q.9 विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 2023 की थीम क्या है ?

  • IDEAS (इनोवेट, डिमॉस्ट्रेट, एलिवेट, एडवांस, सस्टेन)

Explain :

  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण और समान पहुंच और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है।

Q.10 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई से 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अब, देश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या कितनी है ?

  • 10

Explain :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी 2023 को मुंबई से शिरडी और सोलापुर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Read More :

डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी

उम्मीद करता हूं आज की इस 12 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ  प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *