Share With Friends

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो 1 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi | 1 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स PDF आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि ( डेली करेंट अफेयर्स ) gktoday Current Affairs pdf से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Current Affairs today in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं

इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Utkarsh classes Current affairs 01 February 2023 Pdf के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो

1 February 2023 Daily Current Affairs

Daily Current AffairsClick Here
Weekly Current Affairs QuizClick Here
Monthly Current Affairs ( PDF )Click Here

Q.1 जनवरी 2023 में भारतीय वायु सेना के नए वाइस चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

  • ए.पी. सिंह

Explain :

  • वह एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लेंगे।
  • ए.पी. सिंह वर्तमान में मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवारत हैं।
  • वह 1 फरवरी 2023 को वाइस चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Q.2 74वें गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी को सर्वोच्च पुरस्कार मिला ?

  • उत्तराखंड

Explain :

  • 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में राज्य के वन्य जीवन और धार्मिक स्थलों को दिखाने वाली उत्तराखंड की झांकी ने शीर्ष पुरस्कार जीता।
  • महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Q.3 संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 को शुरू हुआ। यह ________ तक जारी रहेगा।

  • 6 अप्रैल 2023

Explain :

  • केंद्रीय कक्ष में, लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई।
  • 31 जनवरी 2023 को सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया।

Q.4 G20 शिखर सम्मेलन की पहली रोजगार कार्य समूह की बैठक किस शहर में 2 से 4 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी ?

  • जोधपुर

Explain :

  • G20 शिखर सम्मेलन की पहली रोजगार कार्य समूह की बैठक राजस्थान के जोधपुर में 2 से 4 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।
  • इसमें ग्लोबल स्किल गैप, सामाजिक सुरक्षा हासिल करने के लिए सतत वित्तपोषण, सामाजिक सुरक्षा और गिग और प्लेटफॉर्म इकॉनमी जैसी चीजों पर चर्चा की जाएगी।

Q.5 आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2023-24 में कितने प्रतिशत बढ़ेगी ?

  • 6.5

Explain :

  • आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% बढ़ेगी, जोकि 2022-23 में 7% और 2021-22 में 8.7% की दर से बढ़ी थी।

Q.6 कौनसा 10,000 से अधिक नए MSME पंजीकृत करने वाला केरल का पहला जिला बन गया है ?

  • एर्नाकुलम

Explain :

  • केरल ने अपने 2022-23 के बजट के दौरान उद्यम अभियान शुरू किया था।
  • “माई इंटरप्राइजेज नेशंस प्राइस’ टैगलाइन के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया गया।
  • साथ ही, केरल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 को उद्यम वर्ष घोषित किया।

Q.7 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के 31वें स्थापना दिवस को संबोधित करेंगी। NCW का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?

  • 31 जनवरी

Explain :

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के 31वें स्थापना दिवस को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम की थीम ‘सशक्त नारी सशक्त भारत’ है।
  • थीम का उद्देश्य उन महिलाओं की सफलता का मान करना है जिन्होंने अपनी जीवन यात्रा को उत्कृष्ट बनाया और एक अमिट छाप छोड़ी।

Q.8 किस देश ने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब जीता ?

  • जर्मनी

Explain :

  • 29 जनवरी 2023 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराया।
  • जर्मनी ने आखिरी बार 17 साल पहले खिताब जीता था।

Q.9 भारत का पहला मॉडल G-20 शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?

  • मुंबई

Explain :

  • 30 जनवरी 2023 को भारत के G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने भारत के पहले मॉडल G-20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह मुंबई में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (IIDL) द्वारा आयोजित किया गया था।

Q.10 किस राज्य ने 30 जनवरी 2023 को वनसाइट एस्सिलोर लक्सोटिका फाउंडेशन और प्रसाद नेत्रालय के साथ साझेदारी में विज़न फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम लॉन्च किया है ?

  • गोवा

Explain :

  • गोवा सरकार ने 30 जनवरी 2023 को वनसाइट एस्सिलोर लक्सोटिका फाउंडेशन और प्रसाद नेत्रालय के साथ साझेदारी में विजन फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम लॉन्च किया है।

Read More :

31 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी

उम्मीद करता हूं आज की इस 1 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे