अगर आप सिविल सर्विस परीक्षा या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो 08 December 2022 Current Affairs in Hindi Pdf आपके लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जैसे आपको रोजाना पढ़ने की आवश्यकता है क्योंकि Daily Current Affairs से संबंधित प्रश्न पेपर में जो पूछे जाते हैं इसलिए हम आपको Latest Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध करवाते हैं ताकि आपको उस प्रश्न से संबंधित समस्त जानकारी मिल सके
8 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स इसलिए हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली Today Current Affairs Questions in Hindi के प्रश्नों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से जरूर तैयार कर ले क्योंकि हम उन्हीं प्रश्नों को डेली करंट अफेयर्स में शामिल करते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो
08 December 2022 Current Affairs in Hindi Pdf
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
Today Current Affairs Question and Answer in Hindi
Q.1 तेल और प्राकृतिक गैस निगम को किस वर्ष महारत्न का दर्जा दिया गया था ?
- 2010
Exp;ain :
- तेल और प्राकृतिक गैस निगम पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व में एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- ONGC की स्थापना 14 अगस्त 1956 को हुई थी।
Q.2 7 दिसंबर 2022 को कोलंबिया में 2022 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में किसने रजत पदक जीता ?
- मीराबाई चानू
Explain :
- मीराबाई चानू ने 7 दिसंबर 2022 को कोलंबिया में 2022 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- उन्होंने चीन की टोक्यो 2020 चैंपियन होउ झिहुआ को हराया।
Q.3 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नीतिगत रेपो दर में लगातार पाँचवीं बार – 35 आधार अंकों की वृद्धि करके कितने प्रतिशत की वृद्धि की है ?
- 6.25
Explain :
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नीतिगत रेपो दर में लगातार पाँचवीं बार – 35 आधार अंकों की वृद्धि करके 6.25% कर दिया है।
Q.4 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस शहर में भारत के पहले ड्रोन कौशल प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया ?
- चेन्नई
Explain :
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 06 दिसंबर 2022 को चेन्नई में भारत के पहले ड्रोन कौशल प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।
Q.5 6 दिसंबर 2022 को किसे भारतीय महिला टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है ?
- ऋषिकेश कानिटकर
Explain :
- BCCI ने पूर्व क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर को 6 दिसंबर 2022 को भारत की महिला टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।
- वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 दिसंबर 22 से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से टीम में शामिल होंगे।
Q.6 निम्न वैज्ञानिक में से किसे यूनेस्को की एक कार्यक्रम यूनिट ”द वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंस” की फैलोशिप से सम्मानित किया गया है ?
- के. एस. रंगप्पा
Explain :
- मैसूर स्थित वैज्ञानिक के. एस. रंगप्पा को यूनेस्को की एक कार्यक्रम यूनिट, द वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज (TWAS) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
- उन्होंने इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (ISCA) के जनरल प्रेसिडेंट के रूप में काम किया है।
Q.7 6 दिसंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कौन सा चक्रवाती तूफान बना था ?
- मैंडूस
Explain :
- 6 दिसंबर 2022 को दक्षिण अंडमान समुद्र और उसके पड़ोस के क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से एक चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का रूप और तेज हो गया।
- इसके 8 दिसंबर तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है।
Q.8 यक्षगान कलाकार और पूर्व विधायक कुंबले सुंदर राव का निधन हो गया। कुंबले सुंदर राव किस राज्य से संबंधित हैं ?
- कर्नाटक
Explain :
- कुंबले सुंदर राव कर्नाटक के निवासी हैं।
- जाने-माने यक्षगान और तालमडडेल कलाकार और पूर्व विधायक कुंबले सुंदर राव का दिसंबर 2022 में निधन हो गया।
Q.9 HBW न्यूज द्वारा बॉलीवुड में उपलब्धि के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2022 से किसे सम्मानित किया गया ?
- कैटरीना कैफ
Explain :
- HBW न्यूज ने 6 दिसंबर 2022 को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा की।
- यह पुरस्कार शीर्ष वैश्विक नेताओं और संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए मान्यता देने की एक पहल है।
Q.10 सशस्त्र सेना के कर्मचारियों के कल्याण के लिए आर्थिक सहायता जुटाने के लिए भारत किस दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाता है ?
- 7 दिसंबर
Explain :
- हर साल 7 दिसंबर को भारत सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाता है ताकि सशस्त्र सेना के कर्मचारियों के कल्याण के लिए आर्थिक सहायता जुटा जा सके।
08 December Current Affairs 2022 in Hindi
यह भी पढ़े –
UPSC STUDY MATERIAL | CLICK HERE |
GENERAL SCIENCE NOTES | CLICK HERE |
NCERT E-BOOK/PDF | CLICK HERE |
YOJNA MONTHLY MAGAZINE | CLICK HERE |
अंतिम शब्द :
आपको हमारी Latest 08 December 2022 Current Affairs Questions and Answers यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें यहां पर आपको सभी विषयों के नोट्स एवं प्रैक्टिस सेट,वन लाइनर एवं ऑब्जेक्टिव प्रश्न, पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और भी बहुत कुछ निशुल्क मिलेगा
अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक हेयर पर क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हम से जुड़ सकते हैं
उम्मीद करता हूं आज की इस 08 December 2022 Current Affairs in Hindi Pdf पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे
Leave a Reply