आज के इस पोस्ट में हम आपको भारतीय इतिहास से संबंधित एक महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुगल काल से संबंधित है हम आपके लिए मुगल काल ( Indian History ) से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर तथ्य लेकर आए हैं ताकि अगर आगामी किसी भी परीक्षा में यहां से कोई प्रश्न बनता है तो आप उसे आसानी से कर सके
भारत का इतिहास एक बहुत बड़ा विषय है इसमें से मुगल काल एक महत्वपूर्ण टॉपिक है इसलिए इसके बारे में अच्छे से जरूर पढ़ ले
मुगल काल ( Indian History ) से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर तथ्य
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
- फतेहपुर सीकरी में हिरन मीनार (हाथी टावर) अकबर द्वारा बनवाया गया था।
- नीम सराय मीनार अकबर के शासनकाल के दौरान मालदा में बनाया गया था।
- महजर का प्रारूप शेख मुबारक और फैजी ने तैयार किया था।
- वेदांत दर्शन से जहांगीर प्रभावित हुआ था।
- वतन जागीर व्यवस्था की शुरुआत अकबर ने की थी।
- करोड़ी की नियुक्ति अकबर के समय से शुरु हुई थी।
- जहांगीर ने कांगड़ा अभियान विक्रमजीत के नेतृत्व में भेजा था।
- नवजात शिशुओं के लिए गूँग महल किसने बनवाया था – अकबर
- अकबर के दरबार में ज्योतिषविद् नीलकंठ हुआ करते थे।
- जहांगीर दिवाली में जुआ खेलता था। बेस्ट स्टडी चैनल-स्टडी फॉर सिविल सर्विसेज
- शाहजहाँ ने अहमदाबाद के जौहरी एवं साहूकार शांति दास को जैन मुनियों विश्राम शाला स्थापित करने के लिए भूमि दान की थी।
- प्रत्येक जागीरदार प्राथमिक रूप से मनसबदार हुआ करता था, परन्तु प्रत्येक मनसबदार जागीरदार नहीं था, आशय यह है कि जागीरदार का पद वंशानुगत होता था किंतु मनसबदार का पद वंशानुगत नहीं होता था और कुछ मनसबदारों जागीर न देकर नकद अदायगी भी की जाती थी।
- हुमायूँ को खगोल शास्त्र एवं भूगोल में गहरी दिलचस्पी थी।
- दीन ए इलाही का प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक समरसता के सिद्धांत को दोहराना था।
- वह अमीर जिनके पूर्वज एक पीढ़ी से अधिक मुगल शासकीय सेवा में रहे थे, उन्हें खानाजाद / खानजादाह कहा गया था।
- बाबर की नानी का नाम ऐसान दौलत बेगम था।
- अपनी माता हमीदा बानो बेगम की मृत्यु पर अकबर के साथ बहुत से राजपूत अमीरों ने अपने सिरों को मुँडवा लिया था।
- औरंगजेब द्वारा अंतिम दक्कनी राज्य जिसे मुगल साम्राज्य में शामिल किया वह गोलकुंडा था। अबुल हसन को बंदी बनाकर इस पर कब्जा कर लिया था।
- शेरशाह का सेनापति ब्रह्मजीत गौड़ था।
- अकबर का दक्षिण भारत में पहला आक्रमण अहमदनगर था।
- जहांगीर और मानबाई के पुत्र खुसरो को इलाहाबाद में दफनाया गया था।
- कविप्रिय की उपाधि अकबर ने बीरबल को दी थी।
- अमीर – उल – मोमिनीन की उपाधि अकबर ने ली थी।
- दास्ताने मजाहिब (Dastane Mazahib) जो अकबर के दीने इलाही की चर्चा करता है, का लेखक मोहसिन फानी था।
- मनसबदारों हेतु ‘माहवार वेतन प्रथा’ शाहजहाँ के शासनकाल में प्रारम्भ हुई।
- अकबर के एक पुत्र शहजादा मुराद मिर्जा की मृत्यु अत्यधिक मद्यपान से हुई थी
- जहांगीर की पत्नी मानबाई (शाह बेगम) ने अफीम (जहर) खाकर आत्महत्या की थी
- शाहजहाँ के शासनकाल में गोपनीय आदेश कहाँ से जारी किए जाते थे – शाहबुर्ज से
- चित्रकार अब्दुस समद को अकबर ने मुल्तान का दीवान नियुक्त किया था
- औरंगजेब के शासनकाल में राजकीय इतिहासकार मोहम्मद काजिम था।
यह भी पढ़े –
UPSC STUDY MATERIAL | CLICK HERE |
GENERAL SCIENCE NOTES | CLICK HERE |
NCERT E-BOOK/PDF | CLICK HERE |
YOJNA MONTHLY MAGAZINE | CLICK HERE |
अंतिम शब्द :
अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक हेयर पर क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हम से जुड़ सकते हैं
उम्मीद करता हूं आज की इस मुगल काल ( Indian History ) से संबंधित महत्वपूर्ण वन लाइनर तथ्य पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे आपको यहां नए-नए प्रश्न पढ़ने को मिलेंगे जिनसे आप अपनी तैयारी कई गुना ज्यादा बेहतर कर सकते हैं