Indian Geography Ncert Notes in Hindi | भारत का भूगोल नोट्स आज की इस पोस्ट हम आपके लिए लेकर आये है जो आपको UPSC. UPPSC, STATE EXAM, SSC, BANK, RAILWAY एवं अन्य परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसमे आपको सम्पूर्ण भूगोल सामान्य ज्ञान पढ़ने को मिलेगा अगर आप भूगोल से संबंधित अन्य पीडीऍफ़ निःशुल्क प्राप्त करना चाहते है तो हमारी इस वेबसाइट पर सभी नोट्स बिल्कुल फ्री उपलब्ध है
Indian Geography Ncert Notes in Hindi पार्ट 1 अगर आपने नहीं पढ़ा है तो इस पेज के अंत में आपको लिंक दिया हुआ है जहा क्लिक करने आप Indian Geography Class Notes को पढ़ सकते है
Indian Geography Ncert Notes in Hindi | भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान ( Part -2 )
अंतर्राष्ट्रीय सीमा –
- भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं अधिकांशतः प्राकृतिक हैं और वे ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।
- इस विशाल देश के तीन ओर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर हैं।
- भारत की मुख्य भूमि के अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह और अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है जो मुख्य भूमि से समुद्र द्वारा अलग हैं।
- समुद्र पार भारत का सबसे निकट का पड़ोसी देश श्रीलंका है।
- पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करता है।
- भारत का दूसरा निकटतम पड़ोसी देश इंडोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है।
- भारत के पूर्व में क्रमश: बांग्लादेश, म्यांमार, मलेशिया, कम्बोडिया, थाईलैण्ड और इंडोनेशिया, वियतनाम आदि देश स्थित है।
- भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, आदि देश हैं। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव स्थित है। उत्तर में हमारी सीमा हिमालय पर्वत बनाता है।
- यहाँ एशिया के चार प्रमुख देश जैसे – चीन, भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा आकर मिलती है। इसके उत्तर एवं पूर्व में तिब्बत का पठार है जो अब चीन के अधीन है। यह कैलाश एवं मानसरोवर की भूमि के नाम से विख्यात है।
- भूटान के पूर्व की ओर हिमालय का उच्च भाग है जो भारत तथा चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा का कार्य करता है।
- भारत के सुदूर उत्तरी-पूर्वी त्रिसंधि है जहाँ पर भारत, चीन तथा म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। सिक्किम केवल पश्चिम बंगाल को छूता है, जबकि मेघालय असम को छूता है। इस प्रकार सिक्किम और मेघालय एक-एक राज्य को छूने वाले दो राज्य है।
- स्थलीय सीमा – भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है।
अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ
बचपन में MBA
- बांग्लादेश → 4096.7 km
- चीन → 3488 km
- पाकिस्तान → 3323 km
- नेपाल → 1751 km
- म्यांमार → 1643 km
- भूटान → 699 km
- अफगानिस्तान → 106 km
भारत-चीन सीमा :-
- 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा भारत और चीन के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण किया गया जिसे मैकमोहन रेखा कहते है।
- चीन के साथ भारत के दो केन्द्रशासित प्रदेश तथा चार राज्यों की सीमा लगती है।
- केन्द्रशासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर, लद्दाख
- राज्य – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
भारत पाकिस्तान सीमा :-
- भारत तथा पाकिस्तान में 1947 में एक अंग्रेज अधिकारी सर साइरिल रेडक्लिफ द्वारा भारत-पाकिस्तान की सीमा का निर्धारण किया था। इसी से सीमा का नाम रेडक्लिफ सीमा के नाम से जाना जाता है।
- पाकिस्तान के साथ भारत के तीन राज्यों तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा
- तीन राज्य – पंजाब, राजस्थान, गुजरात
- केन्द्रशासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर
भारत-अफगानिस्तान सीमा :-
- 1796 में भारत तथा अफगानिस्तान के बीच सर मोर्टिसुर डूरण्ड द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाई गयी, जिसे डूरण्ड रेखा कहा गया।
- 1947 में पाकिस्तान के बनने के बाद डूरण्ड रेखा पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है।
नोट :- 19 अगस्त, 2019 को अफगानिस्तान ने अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनायी।
भारत-म्यांमार सीमा :-
- अराकान योमा पर्वतमाला भारत तथा म्यांमार के बीच सीमा बनाती है।
- पूर्वोत्तर राज्य या सात बहनों के राज्य
Aru na Mami का ATM
अरुणाचल प्रदेश A : असम
नागालैण्ड T : त्रिपुरा
मणिपुर M : मेघालय
मिजोरम
देश की सीमा पर अवस्थित राज्य :-
1. बांग्लादेश – कुल सीमा = 4096.7 किमी.
(A) पश्चिम बंगाल (सर्वाधिक) | 2216.6 किमी. |
(B) असम (न्यूनतम) | 263 किमी. |
(C) मेघालय | 443 किमी. |
(D) त्रिपुरा | 856 किमी. |
(E) मिजोरम | 318 किमी. |
2. चीन – कुल सीमा = 3488 किमी.
(A) लद्दाख, 2018 से (सर्वाधिक) | 1954 किमी. |
(B) हिमाचलय प्रदेश | 345 किमी. |
(C) उत्तराखण्ड | 463 किमी. |
(D) सिक्किम (न्यूनतम) | 220 किमी. |
(E) अरुणाचल प्रदेश | 1080 किमी. |
3. पाकिस्तान – कुल सीमा = 3323 किमी.
(A) जम्मू और कश्मीर (सर्वाधिक) | 1222 किमी. |
(B) पंजाब (न्यूनतम) | 425 किमी. |
(C) राजस्थान | 1070 किमी. |
(D) गुजरात | 506 किमी. |
4. अफगानिस्तान – कुल सीमा = 106 किमी.
(A) जम्मू और कश्मीर | 106 किमी. |
5. नेपाल – कुल सीमा = 1751 किमी.
(A) उत्तर प्रदेश (सर्वाधिक) | 651 किमी. |
(B) प. बंगाल (न्यूनतम) | 96 किमी. |
(C) उत्तराखण्ड | 303 किमी. |
(D) बिहार | 601 किमी. |
(E) सिक्किम | 98 किमी. |
6. म्यांमार – कुल सीमा = 1643 किमी.
(A) अरुणाचल प्रदेश (सर्वाधिक) | 520 किमी. |
(B) नागालैण्ड (न्यूनतम) | 215 किमी. |
(C) मणिपुर | 398 किमी. |
(D) मिजोरम | 510किमी. |
7. भुटान – कुल सीमा = 699 किमी.
(A) असम (सर्वाधिक) | 267 किमी. |
(B) सिक्किम (न्यूनतम) | 32 किमी. |
(C) अरुणाचल प्रदेश | 217 किमी. |
(D) पं. बंगाल | 197 किमी. |
भारत की जलीय सीमा :-
- ग्रेट चैनल – 60 चैनल – सुमात्रा (इण्डोनेशिया) तथा ग्रेट निकोबार (अण्डमान निकोबार भारत) के मध्य निर्धारण।
- 80 चैनल – मालदीव एवं मिनाकॉय (लक्षद्वीप) के मध्य सीमा निर्धारण।
- 90 चैनल – मिनीकॉय एवं लक्षद्वीप के मध्य निर्धारण।
- 100 चैनल – अण्डमान (लिटिल अण्डमान) एवं निकोबार (कार निकोबार) के मध्य सीमा निर्धारण।
- डक्कन पास – लघु अण्डमान एवं दक्षिण अण्डमान के मध्य सीमा निर्धारण।
- कोको चैनल – लैंडफॉल द्वीप (उत्तरी अण्डमान) एवं कोको द्वीप (म्यांमार) के मध्य।
- पाक जल संधि – यह मन्नार की खाड़ी को हिन्द महासागर से जोड़ती है।
मन्नार की खाड़ी – (तमिलनाडु)
भारत – श्रीलंका के मध्य स्थित यहाँ पर रामसेतु स्थित है, जिसे इस्लाम में अदन का पुल कहते हैं।
Indian Geography Class Notes in Hindi | भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान
Weekly Current Affairs Quiz 18 April to 24 April 2022 in Hindi
अंतिम शब्द – उम्मीद करते है हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जा रहे नोट्स आपको आगामी परीक्षाओं में काम आएंगे इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी नोट्स/पीडीऍफ़ बिल्कुल फ्री आप डाउनलोड कर सकते है
जिसमे Daily current affairs pdf in hindi , Monthly yojna & kurukshetra magazine pdf , Upsc study material, Monthly current affairs pdf, science notes pdf in hindi, Etc.
Pdf
Chhhatrpr
Nice 👍 thank you ☺️
Thank you 😊