budget 2023 upsc करंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण प्रश्न तो हम आपके लिए रोजाना लाते ही रहते हैं लेकिन आज हम आपके लिए हाल ही में पेश हुए Budget 2023 in hindi | केंद्रीय बजट 2023 से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्न आज की इस पोस्ट में उपलब्ध करवाने वाले है क्योंकि इस बजट से संबंधित प्रश्न आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है
हाल ही में पेश हुए New budget 2023 in hindi pdf बजट 2023 से बनने वाले लगभग सभी प्रश्न हमने आपके लिए नीचे अपलोड कर दिए हैं अगर आप फरवरी 2023 के बाद कोई भी परीक्षा देने जाते हैं तो इन प्रश्नों को एक बार अच्छे से जरूर पढ़ ले
Budget 2023 in hindi | केंद्रीय बजट 2023 से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्न
Daily Current Affairs | Click Here |
Weekly Current Affairs Quiz | Click Here |
Monthly Current Affairs ( PDF ) | Click Here |
Q.1 निम्नलिखित में से कौन सा केंद्रीय बजट 2023 में प्रस्तावित किया गया है:
1. PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान
2. कृषि त्वरक निधि
3. PM – PRANAM
नीचे दिए गए कूट का सही चयन कीजिए।
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Explain :
कृषि त्वरक निधि:
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण क्षेत्रों में युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एक कृषि त्वरक कोष की स्थापना की घोषणा की।
- निर्मला सीतारमण ने देश में किसानों और कृषि क्षेत्र की सहायता के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Q.2 आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के संदर्भ में, स्वास्थ्य क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय सरकार के हिस्से के व्यय से ज्यादा है।
2. पिछले 8 वर्षों में जेब से होने वाले खर्च में उत्तरोत्तर कमी आई है।
3. 2022-23 के बजट अनुमान में स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्र और राज्य सरकारों का बजटीय खर्च GDP के 2.1% पर पहुंचा
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Q.3 केंद्रीय बजट 2023-24 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सप्तर्षि मंत्र का हिस्सा हैं:
- 1. समावेशी विकास
- 2. अंतिम मील तक पहुँचना
- 3. बुनियादी ढांचा और निवेश
- 4. क्षमता को उजागर करना
- 5. स्वच्छ और हरित विकास
- 6. युवा शक्ति
- 7. वित्तीय क्षेत्र
नीचे दिए गए कूट का सही चयन कीजिए।
- केवल 1, 2, 3 और 4
- केवल 2, 3 और 4
- केवल 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
- केवल 3, 4, 5, 6 और 7
Explain :
सप्तर्षि:
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023 की सात प्रमुख प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया और कहा कि वे एक दूसरे के पूरक हैं और अमृत काल के माध्यम से सरकार का मार्गदर्शन करने वाले सप्तऋषि के रूप में कार्य करते हैं।
Q.4 जैसा कि बजट 2023-24 में उल्लेख किया गया है, सिकल सेल एनीमिया के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह रक्त का एक अनुवांशिक विकार है जिसमें सिकल के आकार का हीमोग्लोबिन होता है।
2. भारत ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
Explain :
सिकल सेल रोग (SCD):
- यह रक्त का अनुवांशिक विकार है।
- यह विकारों का एक समूह है जो हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है, लाल रक्त कोशिकाओं में अणु जो पूरे शरीर में कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाता है।
Q.5 हाल ही में ‘मिष्टी’ पहल खबरों में रही है। यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
- मैंग्रोव वृक्षारोपण
Explain :
- बजट 2023-24: वित्त मंत्री ने ‘मिष्टी’ पहल की घोषणा की।
मिष्टी:
- मिष्टी, ‘मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम’ भारत द्वारा नवंबर 2022 में मिस्र में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 27वें सम्मेलन (COP27) के दौरान शुरू किए गए मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट में शामिल होने के बाद आया है।
Q.6 गोबरधन योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए :
1. 500 नए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ संयंत्रों की स्थापना
2. यह योजना सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देती है।
3. प्राकृतिक और बायो गैस का विपणन करने वाले सभी संगठनों के लिए नियत समय में 10 प्रतिशत कम्प्रेस्ड बायोगैस अधिदेश पेश करना।
उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
- 1, 2 और 3
- केवल 1 और 3
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
Explain :
गोवर्धन योजना:
- सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबरधन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन) योजना के तहत 500 नए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ संयंत्रों की स्थापना प्रस्तावित की गई है।
डेली करंट अफेयर्स कि PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है आपको यहां पर रोजाना करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने को मिलेगी
उम्मीद करता हूं आज की इस 2 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi पोस्ट में शामिल प्रश्न आपको अच्छे लगे होंगे अगर आप ऐसे प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस जारी रखना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे