Panchvarshiya yojana : भारत की पंचवर्षीय योजनाएं नोट्स PDF

Panchvarshiya yojana : भारत की पंचवर्षीय योजनाएं नोट्स PDF
Share With Friends

इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं Panchvarshiya yojana : भारत की पंचवर्षीय योजनाएं नोट्स PDF के बारे में | यह टॉपिक आपको Indian economy notes in hindi में पढ़ने को मिलेगा इससे संबंधित परीक्षा में अनेक बार प्रश्न पूछे जा चुके हैं इसलिए हम आपको Panchvarshiya yojana Pdf in Hindi उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप इस टॉपिक के बारे में अच्छे से पढ़ सके

सिविल सर्विस परीक्षा के लिए भारत की पंचवर्षीय योजनाएं एक अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है हमने आपको सम्पूर्ण शॉर्ट नोट्स उपलब्ध करवा दिए हैं आप उन्हें पीडीऍफ़ के रूप में हिंदी भाषा में डाउनलोड कर सकते हैं लिंक नीचे और करवा दिया गया है

Join whatsapp Group

Panchvarshiya yojana : भारत की पंचवर्षीय योजनाएं नोट्स PDF

  • पंचवर्षीय योजना को USSR से अपनाया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् 12 पंचवर्षीय योजना बन चुकी है।
  • भारत ने सोवियत संघ मॉडल को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल, 1951 से आर्थिक और सामाजिक नियोजन के लिए 5 वर्ष की योजनाएँ बनानी शुरू की। जिसे पंचवर्षीय योजना कहते हैं। अब तक भारत में 12 पंचवर्षीय योजनाएँ व 6 वार्षिक योजनाएँ लागू हुई।
  • पंचवर्षीय योजनाओं का जनक भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू को कहते हैं।

1.  प्रथम पंचवर्षीय योजना

  • अवधि – 1 अप्रैल, 1951 – 31 मार्च, 1956 (1951-1956)
  • मॉडल – हेराल्ड डोमर मॉडल
  • लक्ष्य – कृषि तथा सिंचाई संसाधनों का विकास करना।
  • विकास दर – लक्षित – 2.1%
  • प्राप्त – 3.6%
  • नेतृत्व प्रधानमंत्री – पंडित जवाहरलाल नेहरू

कार्यक्रम –

  • हीराकुण्ड, दामोदर घाटी तथा भाखड़ा नांगल नदी घाटी परियोजना।
  • सन् 1952 में सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
  • सन् 1953 में राष्ट्रीय प्रसार योजना शुरू की गई।
  • सन् 1953 में U.G.C. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की गई।
  • सन् 1955 में इंट्रीगल कोच फैक्ट्री स्थापित (चेन्नई)

2.  द्वितीय पंचवर्षीय योजना –

  • अवधि – सन् (1956 – 1961)
  • मॉडल – पी.सी. महालनोबिस
  • लक्ष्य – उद्योगों का विकास व तीव्र औद्योगिकीकरण
  • विकास दर – लक्ष्य – 4.5%
  • प्राप्त – 4.2%
  • नेतृत्व प्रधानमंत्री – पंडित जवाहरलाल नेहरू

कार्यक्रम

  • तीन इस्पात संयंत्रों की स्थापना की गई।
  1. राउरकेला (ओडिशा) – जर्मनी की सहायता से।
  2. भिलाई (छत्तीसगढ़) – USSR सोवियत संघ की सहायता से।
  3. दुर्गापुर (पश्चिमी बंगाल) – ब्रिटेन की सहायता से।
  • अखिल भारतीय खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड – सन् 1958 में स्थापना।
  • 2 अक्टूबर, 1959 को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा राजस्थान के नागौर जिले से पंचायती राज कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
  • IIT कानपुर, IIT दिल्ली, मद्रास तथा बॉम्बे स्थापित किए गए।

3.  तृतीय पंचवर्षीय योजना

  • अवधि – सन् 1961 – 66
  • मॉडल – सुखमय चक्रवर्ती का आगत निर्गत मॉडल
  • विकास दर – लक्षित – 5.6%
  • प्राप्त – 2.4%
  • नेतृत्व प्रधानमंत्री – पंडित जवाहरलाल नेहरू

कार्यक्रम

  • बोकारो संयंत्र झारखण्ड में स्थापित किया गया।
  • सन् 1964 – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (U.T.I) की स्थापना की गई।
  • सन् 1964– भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना (I.D.B.I)
  • सन् 1965 – भारतीय खाद्य निगम (F.C.I.) की स्थापना
  • सन् 1965 – कृषि कीमत आयोग स्थापना।
  • सन् 1985 में कृषि कीमत आयोग को कृषि कीमत व लागत आयोग (CACP) बना दिया गया।
  • नोट :- यह योजना सर्वाधिक असफल रही।

योजना की असफलता के कारण

  1. 1962 का भारत चीन युद्ध
  2. 1965 का भारत पाक युद्ध
  3. 1965-66 का भयंकर अकाल

योजना विहीन काल (सन् 1966-69)- 3 वर्षीय योजनाएँ बनाई गई।

सन् 1962 में भारत का चीन के साथ तथा सन् 1965 में पाकिस्तान से युद्ध होने के कारण तीसरी पंचवर्षीय योजना असफल रही, जिसके कारण चौथी योजना के स्थान पर तीन एक वर्षीय योजनाएँ लागू की गई।

इसे योजना अवकाश भी कहा जाता है।

  • सन् 1966-69 तक वार्षिक योजनाएँ लागू की गई।
  • सन् 1966 में भारतीय मुद्रा का अवमूल्यन भी हुआ।
  • सन् 1966-67 में हरित क्रांति हुई जिसके प्रणेता भारत में M.S. स्वामीनाथन थे।
  • हरित क्रांति में प्रभावित फसलें – गेहूँ, चावल थी।

4.  चतुर्थ पंचवर्षीय योजना

  • अवधि – सन् 1969 – 74
  • मॉडल – अशोक रुद्र व एल.एस. माने मॉडल (योजना आयोग के उपाध्यक्ष डी.आर.गॉडगिल द्वारा प्रारूप तैयार)
  • लक्ष्य – स्थिरता के साथ आर्थिक विकास व आत्मनिर्भरता को प्राप्त करना।
  • विकास दर – लक्षित 5.5%
  • प्राप्त – 3.3%
  • नेतृत्व प्रधानमंत्री – इंदिरा  गाँधी

कार्यक्रम:-

  • जुलाई, 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिसकी पूँजी 50 करोड़ से ज्यादा थी।
  • सन् 1969 में MRTP Act लाया गया जिसके तहत पूँजी के केन्द्रीकरण को रोकना था।
  • बफर स्टॉक की स्थापना की गई अर्थात् भविष्य की आवश्यकता पूर्ति हेतु अनाज रखना।
  • सन् 1970 में ऑपरेशन फ्लड अर्थात् श्वेत क्रांति इसी योजना के तहत हुई, जिसके जनक वर्गीज कुरियन थे।
  • सन् 1973-74 में सूखा प्रवण-क्षेत्र कार्यक्रम अपनाया गया।
  • परिवार नियोजन कार्यक्रम भी इसी कार्यक्रम में अपनाया गया।

5.  पंचम पंचवर्षीय योजना

  • अवधि – सन् 1974 – 78
  • मॉडल – डी.पी. धर
  • लक्ष्य – गरीबी उन्मूलन के साथ आत्मनिर्भरता को प्राप्त करना।
  • विकास दर – लक्ष्य 4.4%
  • प्राप्त – 4.8%
  • नेतृत्व प्रधानमंत्री – इंदिरा गाँधी

कार्यक्रम:-

  • मई, 1974 में परमाणु परीक्षण किया गया।
  • सन् 1974 – न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम चलाया गया।
  • सन् 1975 – बीस सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
  • सन् 1977 -78 – गरीबी निवारण हेतु अंत्योदय कार्यक्रम चलाया गया।
  • सन् 1977-78 काम के बदले अनाज योजना प्रारंभ की गई।
  • ‘गरीबी हटाओ का नारा’ दिया गया।
  • 25 जून, 1975 को आंतरिक विद्रोह के आधार पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी इसी योजना के तहत की गई।
  • आपात प्रतिस्थापन तथा निर्यात संवर्धन को बढ़ाया गया।

Download complete notes PDF…..

Click & Download Pdf

अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

अंतिम शब्द

General Science Notes ( सामान्य विज्ञान )Click Here
Ncert Notes Click Here
Upsc Study MaterialClick Here

हम आपके लिए Panchvarshiya yojana : भारत की पंचवर्षीय योजनाएं नोट्स PDF ऐसे ही टॉपिक वाइज Notes उपलब्ध करवाते हैं ताकि किसी अध्याय को पढ़ने के साथ-साथ  आप हम से बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *